|
प्रशिक्षण केन्द्रों की सूची
|
| प्रशिक्षण |
|
प्रशिक्षण आई.सी.डी.एस. कार्यक्रम का अभिन्न अंग है। प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया भी है। प्रशिक्षण के माध्यम से विभागीय कार्मिकों एवं सेवा प्रदाताओं/लाभ प्राप्तकर्ताओं को योजना की क्रियान्विती/ लक्ष्य प्राप्ति से संबंधित दक्षता पैदा की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विभागीय कार्मिकों को योजना के उद्देश्यों तथा लक्ष्यों की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं तथा कार्यो की विधाओं में गुणात्मक उन्नयन तथा तकनीकी दक्षता के प्रयास भी किये जा रहे है।
प्रशिक्षण के माध्यम से सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाकर सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा गतिविधियों के संचालन को प्रभावी और असरदायक बनाकर कुपोषण को दूर करने के लिए समुदाय में व्यवहारगत परिवर्तन लाने, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयास किये जा रहे है। यह प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सहयोगिनियों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को प्रदान किये जा रहे है।
बाल विकास परियोजना अधिकारियों व सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय स्तर पर निपसिड, दिल्ली/इन्दौर/लखनऊ में आयोजित किए जाते है। इन कार्य प्रशिक्षणों के अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी के लिए पुनःश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है।
|
| मध्यस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्रः- |
|
राज्य में एक मात्र मध्यस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण एवं आमुखीकरण के लिए गृह विज्ञान महाविद्यालय, उदयपुर में संचालित हैं।
|
| जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र - |
|
उपरोक्त वर्णित मध्यस्तरीय एवं आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केन्द्रो के अतिरिक्त विभाग द्वारा सभी 32
जिलों में जिला स्तर/खण्ड स्तर पर प्रशिक्षित दक्ष प्रशिक्षकों की मोबाईल प्रशिक्षण यूनिट गठित की गई है। इनके द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं/ सहयोगिनियों/ साथिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला/खण्ड स्तर पर ही संचालित किये जा रहे है।
|
| आंगनबाडी कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्रः- |
|
राज्य में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के कार्य प्रशिक्षण एवं आमुखीकरण हेतु 8
आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से कुल 12 प्रशिक्षण इकाईयों का संचालन गैर सरकारी संगठनों द्वारा किया जा रहा है।
|
|